Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी,26 अगस्त जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी, महेश कुमार
धारूहेड़ाः सेक्टर चार स्थित शिव मंदिर में रविवार रात राजस्थान के प्रसिद्ध लोकदेवता रुणिचा रा धणी बाबा रामदेव के अवतरण दिवस भादुड़ी दूज के पावन पर्व पर जागरण का आयोजन किया गया। उपचेयरमैन अजय जांगड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया। अजमेर से आए कलाकारों ने बाबा की महिमा का गुणगान किया। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर नटवरलाल, जितेंद्र यादव विहिप,Ex सूबेदार चंद्र बोस, धर्मपाल , देवेंदर देवासी, डा प्रवीण सोनी,विकास यादव, राकेश राव, भगवान सिंह राठौर, ओम जी, देश राज, सतीश करोड़ी,जितेंदर संदीप डीएलसी राजेंद्र सैनीआदि उपस्थित रहे।
Views: 76











