Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी, 11 अगस्त जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बावल मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक डॉ कृष्ण कुमार एवं जिला अध्यक्ष वंदना पोपली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यात्रा PWD विश्राम गृह से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए शहीदी स्मारक पहुँची, जहाँ उपस्थित जनसमूह ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने तिरंगा यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। इसके सम्मान व संरक्षण के लिए हर नागरिक को संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश झाबुआ ने की। जबकि अनिल रायपुर, तिरंगा यात्रा संयोजक सुभाष यादव, महामंत्री निहाल चौकन, जिला महामंत्री कुलदीप चौहान सहित बावल क्षेत्र के सरपंच, पार्टी पदाधिकारी, महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह यात्रा देशभक्ति के गीतों, नारों और राष्ट्रगौरव की भावनाओं से ओत-प्रोत रही, जिसने उपस्थित जनमानस में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया एवं जिला संयोजक कृपा जैमिनी जिला सह संयोजक ओमप्रकाश चौहान, योगेश कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।











