November 2, 2026 9:43 pm

रेवाड़ी में लाखों की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 12 अगस्त जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

नशा मुक्त रेवाड़ी अभियान अंतर्गत सीआईए धारूहेड़ा व कोसली टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 1 किलो 332 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जिला चरखी दादरी के गांव उमरवास निवासी विनोद कुमार उर्फ भोलु व मध्यप्रदेश के जिला नीमच के गांव जसवंतपुरा निवासी नेमीचन्द के रूप में हुई है।

 

जांचकर्ता एसआई कृष्ण कुमार के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि विनोद कुमार उर्फ भोलु निवासी गांव उमरवास जिला चरखी दादरी व नेमीचंद निवासी गांव जसवंतपुरा जिला नीमच मध्यप्रदेश नशीला पदार्थ अफीम बेचने का काम करते है। वह अभी सनसिटी रेवाड़ी दिल्ली रेलवे लाईन के पास किसी के इन्तजार के लिए खड़े हुए है। दोनों शहर में अफीम बेचने के लिए जाएगे। है।

 

सीआईए टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए बताए हुए स्थान पर पहुंच आरोपियों को काबू कर लिया। नोडल अधिकारी नीरज गर्ग DETC की निगरानी में आरोपियों की तलाशी ली गई तो आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटा पर बरामद मादक पदार्थ अफिम का वजन किया, जोकि 1 किलो 332 ग्राम वजन बैठा। आरोपियों से बरामद अफीम की कीमत बाजार में 3.50 लाख रूपये से अधिक है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थ अफिम को कब्जे में लेकर दोनों आरोपी विनोद कुमार उर्फ भोलु व नेमीचन्द को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जन आंदोलन में प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी अति आवश्यक है, ताकि नशे के खिलाफ अभियान को पूरी तरह से सफल बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि यह अपराध को भी जन्म देता है। उन्होंने कहा कि जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने गांव, गली तथा मोहल्ले की संपूर्ण जिम्मेवारी लेगा कि न तो वह खुद नशा करेगा और न ही अपने आस-पास नशा बिकने देगा, तो निश्चित रूप से समाज नशा मुक्त होगा। नशा बेचने वाले व खरीदने वाले लोगों को चिन्हित कर पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दें, इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, इनकी असली जगह जेल की सलाखें हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें