November 2, 2026 8:50 pm

रेवाडी पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था; गुरुग्राम-दिल्ली की तरफ से यात्रा करने से बचें

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 12 अगस्त जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

जिला पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने सभी पर्यवेक्षक अधिकारियों और थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश जारी किए है। रेवाड़ी, बावल व कोसली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए भी अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

 

विभिन्न चौराहों और भीड़ भाड़वाले स्थानों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई हैं। जिला पुलिस व सभी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मिलकर आमजन की सुरक्षा को देखते हुए शहर के मुख्य स्थानों, होटलों, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउस, रिजोर्ट, सराय, ढाबो ,बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन, मॉल, तेल डिपो, बस अड्डा के आसपास गहनता से कॉम्बिंग व सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस ने भीड़-भाड़ वाली जगह व बस स्टैंड पर यात्रियों को लावारिस वस्तुओं को नहीं छूने की अपील की है। यदि इन स्थानों पर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देती है तो इसकी सुचना नजदीकी थाना या डायल 112 नंबर पर दें। जिला में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस नाके लगाए गए हैं तथा राइडर व पीसीआर द्वारा गश्त की जा रही है।

 

गुरुग्राम-दिल्ली की तरफ यात्रा करने से बचें भारी वाहन चालक।

 

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आमजन की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए 12.08.2025 समय 05:00 PM से 13.08.2025 समय 01:30 PM तक व 14.08.25 समय 05:00 PM से 15.08.25 समय 01:30 PM तक गुरुग्राम, दिल्ली जाने वाले भारी मालवाहक/वाणिज्य वाहनों के जाने पर रोक लगाई गई है। जिला पुलिस ने सभी भारी मालवाहक/वाणिज्य वाहन चालकों से अपील की है की उपरोक्त इन दिनों एनएच-48 का प्रयोग करके गुरुग्राम-दिल्ली की तरफ यात्रा करने से परहेज करें तथा अधिक आवश्यकता होने पर एनएच-352 का प्रयोग करें। जिला पुलिस द्वारा जयपुर से दिल्ली, गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहनों को एनएच-48 से एनएच-352 पर डाइवर्ट किया गया है। इसलिए दिल्ली एवं गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहन एनएच-352 का प्रयोग करें या दूसरे अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें