November 2, 2026 10:46 pm

अवैध रूप से MTP किट बेचने वाला एक और आरोपी काबू

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी 3 अगस्त जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

थाना माडल टाउन पुलिस ने अवैध रूप से एमटीपी किट (गर्भपात की दवा) बेचने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव पाली निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता के मुताबिक गत 19 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग से एमटीपी नोडल अधिकारी डॉ सुभाष यादव को सुचना मिली थी कि गांव फदनी निवासी दीपक अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने का धंधा करता है। वह आज सेक्टर-4 में एमटीपी किट के साथ मौजूद है। हेल्थ टीम ने योजना के तहत एक नकली ग्राहक बनाकर आरोपी दीपक के पास भेजा था, जिसके बाद टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया था। पुलिस ने आरोपी दीपक के कब्जे से एमटीपी किट, 700 रुपये, वारदात में प्रयोग की गई बाइक व मोबाइल फोन बरामद किया था।

पुलिस ने एमटीपी एक्ट की विभिन्न धाराओ के तहत केस दर्ज कर मामले में संलिप्त दो आरोपी गांव फदनी निवासी दीपक व गांव प्राणपुरा निवासी नितिन कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने इस मामले में संलिप्त एक और आरोपी गांव पाली निवासी कृष्ण को भी गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें