Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लखीमपुर खीरी जिले के थाना हैदराबाद क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में एक महिला के साथ हुई मारपीट और जान से मारने की धमकी की घटना ने इलाके की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं पीड़िता सावित्री देवी पत्नी श्रीकृष्ण ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोसी आदेश कुमार पुत्र रामचन्द्र द्वारा लगातार शराब के नशे में गाली गलौज ओर अशातीं फैलाई जा रही थी पीड़िता के अनुसार 2 अगस्त की शाम 4 बजे जब उन्हें आदेश को ऐसी हरकतों से रोका गया तो उसने मारपीट की ओर खुलेआम जान से मारने की धमकी दी डरी सहमी महिला थाने पहुंची मगर हैरानी की बात यह है कि घटना की गंभीरता के बावजूद पुलिस अब तक निष्क्रीय बनी हुई है ।स्थानीय लोगों का कहना है कि आदेश कुमार शराब पीकर गाली गलोज करने की आदत से मोहल्ला पहले से ही त्रस्त था कई बार इसकी सूचना पुलिस को दी गई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई यह लापरवाही अब एक महिला की जान पर बन आई है।
*रिपोर्टर* – *अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*











