November 2, 2026 8:06 pm

बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने की समीक्षा,दिए निर्देश*

*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*सुहेली की सफाई से 50 हजार लोगों को मिला जलजमाव से राहत, 1.5 हेक्टेयर भूमि पर कराया गया वृक्षारोपण*

 

लखीमपुर खीरी 03 अगस्त। संकट की घड़ी में किसी भी संभावित आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर रविवार को लखनऊ मंडल की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने लखीमपुर खीरी पहुंचकर कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ प्रबंधन को लेकर विभागीय अधिकारियों संग गहन समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक का संचालन डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया आयुक्त ने विभागवार तैयारियों का बिंदुवार रिव्यू किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से पहले सभी व्यवस्थाएं धरातल पर दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जाए। साथ ही एंटीवेनम दवाओं की उपलब्धता, राहत चौकियों की सक्रियता, और चिकित्सा सहायता की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी को अलर्ट मोड पर रहने को कहा सुहेली नदी बनी राहत का माध्यम समीक्षा बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता (बाढ़ खंड) अजय कुमार ने बताया कि सुहेली नदी की सफाई से नदी पुनर्जीवित हो गई है। इससे न सिर्फ प्रवाह क्षमता बढ़ी है, बल्कि करीब 50 हजार की आबादी को जलजमाव से स्थायी राहत मिली है। सुहेली व सोती नदियां अब अपने-अपने कोर्स में बह रही हैं उन्होंने बताया कि जोहरा नाले को बंद किए जाने के बाद लठौउवा से ढखेरवा तक ग्रामीणों को 25 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ रही है, जिससे आवागमन सरल हो गया है। नदी की खुदाई के बाद 1.5 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि प्राप्त हुई, जिस पर वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया है चैनेलाइजेशन से शारदा नदी का बहाव नियंत्रण में अधिशासी अभियंता (बाढ़ खंड) अजय कुमार ने बताया कि शारदा नदी में 1.31 लाख क्यूसेक डिस्चार्ज के बावजूद नदी खतरे के निशान से 32 सेंटीमीटर नीचे बह रही है, जबकि पिछले वर्ष इतनी ही मात्रा में पानी आने पर नदी 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी।

चैनेलाइजेशन कार्यों के चलते अब पलिया पुल के ऊपर जलभराव व जल फैलाव की स्थिति नहीं बन रही। नदी में प्रवाह की गति बढ़ी है, जिससे बाढ़ नियंत्रण में प्रशासन को बड़ी राहत मिली है बैठक में एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने जानकारी दी कि बाढ़ राहत से जुड़ी सभी टेंडर प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं और आवश्यक सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित है समीक्षा बैठक में सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, पीडी डीआरडीए एसएन चौरसिया, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड डॉ. अजय कुमार, ईई सिंचाई प्रथम राम बहादुर, एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह, रत्नाकर मिश्रा, राजीव कुमार निगम, शशिकांत मणि, डीपीआरओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

*संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें