November 2, 2026 10:31 pm

जन जागृति मंच की शानदार पहल; घर घर वितरित किए जा रहे पौधे

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 26 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

सामाजिक संस्था जन जागृति मंच ट्रस्ट की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर शहर की कई कॉलोनियों में लोगों को अनेक प्रजाति के 100 से ज्यादा फल एवं छायादार पौधे वितरित किए। इस दौरान मंजू शर्मा, विजय यादव, प्रेम मेहरा, रोहतास, उदयवीर, चंद्रहास, वीरेंद्र, अनु, शालू शर्मा व अजीत कुमार सहित संस्था के अनेक सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।

इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष मेनका सोनी ने कहा कि आज तेजी से बढ़ रहे औद्योगिकीकरण व अंधाधुंध पेड़ों की कटाई के चलते प्रदूषण भी उसी गति से बढ़ रहा है और यह इसी का परिणाम है कि हमारे शरीर मे अनेक तरह की बीमारियां पनप रही है। हवा भी प्रदूषित हो रही है, जिसके चलते खुली हवा में सांस लेना भी दुश्वार हो गया है।

उन्होंनें कहा कि आज देशभर में एक पौधा मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मां हमे जीवन देती है, वैसे ही पौधे भी हमे जीवन देते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करने की अपील की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें