November 2, 2026 8:04 pm

नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोपी टीचर गिरफ्तार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 26 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव स्थित स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

जांचकर्ता के मुताबिक गत 24 जुलाई को एक निजी कंपनी में काम करने वाले एक छात्रा के पिता ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह धारूहेड़ा क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में रहता हैं। उनकी बेटी क्षेत्र के एक गांव स्थित एक स्कूल में 5 वीं कक्षा में पढ़ती है।

 

23 जुलाई को उनकी बेटी स्कूल में समय से पहले पहुंच गई थी। उस समय अन्य विद्यार्थी स्कूल में मौजूद नहीं थे। इस बाद स्कूल में पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने बच्ची को अपने कार्यालय में बुलाकर दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की। बच्ची की सहेली के दरवाजा खटखटाने पर शिक्षक ने उसे छोड़ दिया।

 

पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें