November 2, 2026 9:45 pm

रेवाड़ी के नशा प्रभावित इलाकों में गूंजा जनसंकल्प

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 24 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

“नशा नहीं, नवचेतना” के संदेश के साथ हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की रेवाड़ी यूनिट ने आज शहर के नशा प्रभावित क्षेत्रों माता चौक व गुर्जर वाड़ा (वार्ड 18) में एक प्रभावशाली जन-जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान का उद्देश्य नशे के विरुद्ध जन सहभागिता को बढ़ावा देना और समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करना रहा। कार्यक्रम का संचालन यूनिट इंचार्ज निरीक्षक नीरज कुमार व ब्यूरो के जागरूकता इंचार्ज उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने किया।

डॉ. अशोक कुमार ने साइकिल चलाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया और नशे के सामाजिक, मानसिक व शारीरिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जनवरी से जून तक कुल पूरे हरियाणा मे 1858 अभियोग मे 3051 अपराधी जेल भेजे गए है और 87 लाख रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की गई। ये आँकड़े सिर्फ संख्या नहीं हैं, ये उस मजबूत इच्छाशक्ति का प्रमाण हैं जो हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने सरकार और एनसीबी द्वारा चलाई जा रही प्रमुख पहलों जैसे “नमक लोटा अभियान”, “साइक्लोथॉन मुहिम” और “बेकैट चैलेंज – नशा मुक्त जीवन, नायाब जीवन” के बारे में विस्तार से बताया। इन अभियानों ने राज्य भर में एक जनांदोलन का रूप ले लिया है।

वहीं निरीक्षक नीरज कुमार ने कहा कि नशा एक सामाजिक दीमक है, जो युवाओं के भविष्य को खोखला कर रहा है। इस बुराई को जड़ से खत्म करना केवल पुलिस या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है।

इस विशेष कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, जहाँ सभी ने “नशा मुक्त समाज” के निर्माण की दिशा में सामूहिक शपथ ली। सभी लोगों से यह भी अपील की गई कि यदि उन्हें किसी भी स्थान पर नशे का अवैध व्यापार या वितरण नज़र आए, तो वे तुरंत सूचना दें।

टोल-फ्री हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन पोर्टल ncbmanas.gov.in, अथवा हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 पर सूचना देकर इस सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज़ उठाएँ। सूचनादाताओं की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें