November 2, 2026 9:43 pm

रेवाड़ी में इस ओवरब्रिज के दोनों ओर जमीन अधिग्रहण के लिए 13.81 करोड़ रुपये की मंजूरी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 25 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

शहर के भाड़ावास रोड़ पर बने रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर कम जगह की समस्या के चलते आवागमन में परेशानी झेल रहे लोगों के लिए यह बड़ी राहत वाली खबर है। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के प्रयासों से सरकार की ओर से इस ओवरब्रिज के दोनों ओर 3285.77 वर्ग गज जमीन का अधिग्रहण करने के लिए 13.81 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके उपरांत इस रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड़ का आवागमन काफी सुलभ होगा तथा लोगों को भारी राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि सर्विस रोड़ को चौड़ा किए जाने की मांग को लगातार विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के समक्ष रखा जा रहा था तथा विधायक भी इस कार्य को पूरा कराने में पूरी तत्परता से जुटे थे।
विधायक ने बताया कि शहर के भाड़ावास रोड़ पर दिल्ली-जयपुर रेलवे लाइन पर फ्लाईओवर निर्माण शुरु होने के दौरान से ही पुल के दोनों ओर सर्विस रोड़ की चौड़ाई कम होने की शिकायत लोगों द्वारा की जा रही थी। इस फ्लाईओवर निर्माण के बाद सर्विस रोड़ कम चौड़ा होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी, जिसके चलते सर्विस रोड़ को चौड़ा किए जाने की मांग लगातार उठने लगी व उनके समक्ष भी इस मांग को रखा गया। इस मांग की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामले को प्रमुखता के साथ रखा। जिसके फलस्वरुप सरकार की ओर से अब इस पुल के दोनों ओर सर्विस रोड़ को चौड़ा किए जाने की अनुमति प्रदान करते हुए जमीन अधिग्रहण के लिए 13.81 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के एडिशनल चीफ सैक्ट्री पब्लिक वक्र्स (बीएंडआर) आर्चिटेक्टर डिर्पाटमेंट ने हरियाणा स्टेट रोड़ एंड ब्रिज डवलपमेंट कारपोरेशन लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर को पत्र संख्या 13/45/2019-2 बीएंडआर (डब्ल्यु) लिखकर रेवाड़ी-अलवर-जयपुर रेलवे ओवरब्रिज के सर्विस रोड़ को चौड़ा करने के लिए 3285.77 वर्ग गज जमीन अधिग्रहण करने के लिए 13.81 करोड़ की राशि मंजूर किए जाने संबंधी निर्देश दिए हैं। उधर, हरियाणा स्टेट रोड़ एंड ब्रिज डवलपमेंट कारपोरेशन लि. ने भी इस कार्ययोजना को अमलीजामा पहनानेे की तैयारी शुरु कर दी है।
विधायक लक्ष्मण यादव ने इस कार्य को सिरे चढ़ाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि उनके द्वारा रखी जाने वाली मांगों को प्रमुखता के साथ सिरे चढ़ाया जा रहा है। रेवाड़ी के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें