Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी, 24 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी
हरियाणा स्टेट कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के चीफ एडवाईजर अनिल दत्त शर्मा ने नारकोक्टिस ब्यूरो (N.C.B.) द्वारा पंचकूला के 3 कैमिस्टो की गिरफ्तारी को पूरी तरह से अवैध बताया तथा उन्हें अविलम्ब रिहा करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य इस बात है कि N.C.B. नशे और जीवन रक्षक दवाईयों का अंतर नहीं कर पा रही है। उसने जिन दवाईयों में नशा होने के आरोप से उनकी बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया है, वे वास्तव में नशे की दवाईयां न होकर जीवन रक्षक दवाईयां है, जिन्हें केवल डाक्टरो के द्वारा Prescribe करने पर किसी ग्राहक को उपलब्ध करायी जाती है। N.C.B. का काम नशे पर शिकंजा कसना है, लेकिन वह राह भटककर निरीह कैमिस्टो को तंग और परेशान करने पर उतारू है।
उन्होंने कहा कि पंचकूला मे 3 कैमिस्टो को गिरफ्तार और 4 कैमिस्टो को नोटिस दिया गया है। कैमिस्ट N.C.B. को पूरा सहयोग कर रहे थे। इसके बावजूद उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर N.C.B. का रवैया कैमिस्टो के प्रति नहीं सुधरा तो प्रदेश के 32 हजार कैमिस्ट जीवन रक्षक दवाईयां रखनी बन्द कर देंगे और मरीज परेशान हो जायेंगे। जिन दवाईयों को नशे की दवाईयां बताकर गिरफ्तार किया गया है, वही दवाईयां अन्य राज्यों में सहजता से उपलब्ध है।











