November 2, 2026 9:46 pm

बीजेपी के विधायक ने निकाली कलश यात्रा

पीएनपीन्यूज़
रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आगर मालवा / विधायक मधु गहलोत के नेतृत्व में नगर के पुरानी कृषि उपज मंडी से कल एक भव्य कलश यात्रा निकाली जावेगी। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए बाबा बैजनाथ धाम पंहुचेगी जहां बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक किया जावेगा।

विधायक श्री मधु गहलोत और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय द्वारा प्रेसवार्ता कर जानकारी दी गई कि कल दिनाक 21 जुलाई सोमवार को नगर में एक भव्य कलश यात्रा निकाली जावेगी। कलश यात्रा में लगभग 10 हजार महिलाएं शामिल होंगी महिलाओं को कलश विधायक श्री मधु गहलोत के द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। कलश यात्रा नगर के पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण से प्राम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्ग पुराना अस्पताल चौराहा, हाटपूरा, सरकारबाड़ा, गोपाल मंदिर नाना बाजार, रातड़िया तालाब, छावनी झंडा चौक एवं छावनी नाका से राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए बाबा बैजनाथ धाम मंदिर पंहुचेगी। जहां बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक किया जावेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें