शिवभक्तों की सुरक्षा में दिन-रात जुटे अधिकारी, शिविरों में पहुंचकर कर रहे संवाद*
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लखीमपुर खीरी।
सावन माह के पावन अवसर पर निकाली जा रही कावड़ यात्रा को सफल व सुरक्षित संपन्न कराने हेतु सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। उन्होंने न केवल क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों का लगातार भ्रमण किया, बल्कि ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश देकर व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखा।
सीओ रमेश कुमार तिवारी द्वारा अपने सर्किल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न थाना क्षेत्रों में कावड़ यात्रा के मार्गों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने स्वयं रात के समय मार्गों का निरीक्षण कर ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की तैनाती की स्थिति जानी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था ही नहीं, रमेश कुमार तिवारी शिविरों में पहुंचकर शिवभक्त कावड़ियों से सीधे संवाद भी कर रहे हैं। वह न केवल उन्हें यात्रा के दौरान सतर्क रहने की समझाइश दे रहे हैं, बल्कि उनकी समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुन रहे हैं।
क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं ने भी सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी की सक्रियता और संवेदनशीलता की खुले दिल से सराहना की है। लोगों का कहना है कि अधिकारी अगर इसी तरह से जमीनी स्तर पर उतरकर काम करें, तो किसी भी आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाना संभव है।
इस दौरान रमेश कुमार तिवारी ने यह भी स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या श्रद्धालुओं को असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है और चौकसी में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
कुल मिलाकर, सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी के प्रयासों से न केवल श्रद्धालुओं को सुरक्षा का भरोसा मिला है, बल्कि पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर आमजन के बीच विश्वास भी और गहरा हुआ है।
*संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*











