November 2, 2026 8:51 pm

गांजा सप्लाई करने वाले 1920 रु0 समेत 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार”

जुलाई 20, 2025
थाना अलापुर जनपद बदायूँ
“अवैध गांजा कुल वजन 75.890 किग्रा0 (कुल कीमत लगभग 20 लाख रु0) व एक अदद क्षतिग्रस्त कार नेक्सोन सीज एवं 03 अदद एण्ड्रायड मोबाइल व 1920 रु0 समेत 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पब्लिक नेशनल प्लेटफार्म न्यूज संवाददाता बदायूं

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक. जनपद बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन पुलिस अधीक्षक नगर बिजेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज, के0के0 तिवारी के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह थाना अलापुर बदायूँ के नेतृत्व मे मादक पदार्थ की तस्करी एवं अपराधों की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम थाना अलापुर द्वारा दिनाँक 19.07.2025 को जरिए मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अलापुर बदायूँ रोड से करीब 700 मीटर हसनपुर हुरियाई जाने वाले रोड पर कार को रोकने का इशारा किया तो चालक ने कार तेज करके भागना चाहा तभी पुलिस बल को देख एक अभि0 तेजी से कार की बायीं खिडकी खोलकर भाग गया तथा शेष दो अभियुक्तगण को कार में ही पकड़ लिया। पकडे गये व्यक्तियो से पूछताछ की तो उन्होने अपनी कार मे अवैध गांजा बताया तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम मुकर्रम पुत्र नन्हे नि0 मसूदपुरा थाना उसहैत जनपद बदायूँ बताया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर अभि0 आलिम पुत्र विदरीस उर्फ भडक्का निवासी ग्राम आसपुर थाना अलापुर बदायूँ की जामा तलाशी से एक अदद मोबाइल वीवो व 1160 रूपये बरामद हुए व अभि0 पवन पुत्र अजयपाल निवासी ग्राम फरीदपुर थाना अलापुर बदायूँ की जामा तलाशी से 820 रूपये बरामद हुए व कार संख्या UP32KB8201 से दो अदद मोबाइल व तीन बोरो में कुल 75.890 किग्रा0 अवैध गांजा बरामद हुआ । अभि0 आलिम ने बताया कि ये दोनो फोन जो कार से मिले है मुकर्रम के है । भागने पर मोबाइल को कार मे छोड़ गया था । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्द थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 238/2025 धारा 8/20/27A/29/60 NDPS ACT पंजीकृत किया गया । अभियुक्त गण आलिम व पवन के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया व फरार अभि0 मुकर्रम की तलाश जारी है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1. आलिम पुत्र विदरीस उर्फ भडक्का निवासी ग्राम आसपुर थाना अलापुर बदायूँ उम्र 28 वर्ष
2. पवन पुत्र अजयपाल निवासी ग्राम फरीदपुर थाना अलापुर बदायूँ उम्र 19 वर्ष

नाम पता वांछित अभि0
1. मुकर्रम पुत्र नन्हे नि0 मसूदपुरा थाना उसहैत जनपद बदायूँ

 

 

 

 

पूछताछ विवरण
गिरफ्तार अभियुक्तगण से बरामद माल के संबंध में पूछताछ की गयी तो दोनो ने एक सुर मे बताया कि हम लोग उडीसा से सस्ते दामो मे गांजा खरीद कर लाते है और यहाँ आकर महंगा बेच देते है जिससे हमे फायदा हो जाता है । अभि0 आलिम उपरोक्त ने बताया कि आजकल हम दोनों व मुकर्रम उडीसा से गांजा 75.890 किलो ग्राम इस कार नं0 UP32KB8201 लेकर आ रहे थे हमने पुलिस के डर के कारण अपने फोन बन्द कर दिये थे जरूरत पडने पर कभी कभी खोलते थे हम रास्ते में थोडा धीरे धीरे आये थे ताकि हम लोग रात्रि मे पहुंच सके । मै कार चला रहा था । मुकर्रम मेरे पास आगे बैठा था व पवन पीछे बैठा था। कार की डिग्गी मे तीन बोरो मे गांजा था । जब मुकर्रम ने अचानक आसपुर हुर्रियाई रोड पर लाईटे देख पुलिस देखी तो मुकर्रम तेजी उतर कर भाग गया था मै भी भागने का प्रयास कर रहा था मेरा जूता फंस गया था । तभी हमे पुलिस ने पकड लिया था । मै व मुकर्रम इसी कार से काफी दिनो से उडीसा से गांजा लाकर बेचते है । पवन हमारे साथ कुछ दिन पहले से ही जुडा है । यह गांजा हम उडीसा से जहाँ से लाते है वह हमें नाम पता नही बताता है अंजान जगह पर अचानक माल देता है हम तीनो बराबर बराबर बांट कर बेचते है व पवन उपरोक्त ने पूछने पर बताया कि मै आलिम व मुकर्रम से कुछ दिन पहले ही मिला था तो मैने इनके साथ गांजा का काम किया मुझे लालच आ गया था पैसा ज्यादा मिल रहे थे तो मै इनके साथ उडीसा जाने लगा था वहां से माल लाकर यहाँ बेचते थे । जब पुलिस ने हमे रोका था तो मुकर्रम कार से कूदकर भाग गया था । और पुलिस ने हमे पकड लिया था । गलती हो गई माँफ कर दो । दोनो अभि0 गण से बरामद गांजे को बेचने का स्थान पूछा गया तो दोनो ने बताया हम चलते फिरते व्यक्तियो को बेचते है ।

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
थानाध्यक्ष श्री उदयवीर सिंह
व0उ0नि0 रामनाथ कनौजिया
सर्विलान्स प्रभारी धर्वेन्द्र सिंह मय टीम
एसओजी प्रभारी राजेश कौशिक मय टीम
उ0नि0 श्री देवेन्द्र सिंह
हे0का0 438 ललित
का0 1171 मुनासिब पासा
का0 1425 हरेन्द्र
का0 1419 श्यामवीर सिंह

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें