Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी 14 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी
धारूहेड़ा में पर्यावरण को बचाने के लिए जनहित कल्याण समिति की ओर से चलाई जा रही मुहिम हर घर एक पेड़ लगाने का संकल्प दिलाए गए। समिति की ओर से जो आज डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में संकल्प दिलाया गया। समिति के समस्त कार्यकर्ता, कार्यकारिणी सदस्यों ने नई पहल की शुरुआत की कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 50 से अधिक स्थानों पर पौधारोपण किया। समिति के प्रधान k k panday के नेतृत्व में पर्यावरण प्रेमियों ने पार्क परिसर को हरियाली से सजाने का कार्य किया। पौधारोपण केवल धार्मिक कार्य नहीं बल्कि सामाजिक कार्य और पर्यावरणीय जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अनुरोध किया है कि वह अपने जीवन में काम से कम एक पौधा अवश्य लगाये इस मौके पर धारूहेड़ा उप चेयरमैन अजय जांगड़ा, मनोनीत पार्षद राजकुमार सैनी, पार्षद मनोज सैनी, भूपेंद्र सिंह, हरिनाथ चौधरी, राम जीत सिंह, संजय झा, व्यास अशोक कुमार, बृज किशोर सिंह, विजेंद्र ठाकुर, सियाकांत तिवारी, संतोष कुमार यादव, राजेंद्र यादव, मुन्ना चौधरी, रवि कुमार,राजेश पंडित, लाल मौर्य, हरी सिंह पाल, संजीत सिंह ठाकुर, सत्येंद्र सिंह यादव, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।












