Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी, 13 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी
थाना शहर पुलिस ने होटल में देह व्यापार कराने के मामले में होटल की महिला मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला मैनेजर को पेश किया अदालत मे करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जांचकर्ता के मुताबिक गत 12 जुलाई को पुलिस को नाईवाली चौक के पास होटल ओम रेजिडेंसी में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी, जिस पर डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने बोगस ग्राहक के जरिए कार्यवाही की थी। पुलिस ने वहा से दो महिलाओ को बरामद करके होटल मालिक व मैनेजर के खिलाफ थाना शहर देह व्यापार की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके मामले में आरोपी महिला मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला मैनेजर को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में होटल मालिक को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।











