November 2, 2026 8:52 pm

धारूहेडा के रैंप को कब तक पुलिस-प्रशासन पहरा देकर बचायेगा. दोनों सरकार मौन क्यों 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 14 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि हरियाणा भाजपा सरकार व राजस्थान भाजपा सरकार की अर्कमण्यता व जवाबदेही से भागने के रवैये के चलते भिवाडी-राजस्थान औधोगिक क्षेत्र से धारूहेडा में आ रहे उद्योगों के रसायनयुक्त गंदले पानी के कारण दोनो कस्बों के नगारिकों के बीच टकराव की अप्रिय घटना चल रही है।

विद्रोही ने कहा कि रविवार को भिवाडी के नागरिकों द्वारा पंचायत करके धारूहेडा में इस गंदले पानी को रोकने के लिए रेवाडी जिला प्रशासन द्वारा बनाये गए रैंप को तोडने का मामला तनाव होने पर भी बेशक शांति से निपट गया, लेकिन यह अस्थाई शांति है। यदि हरियाणा भाजपा सरकार व राजस्थान भाजपा सरकार ने मिलकर इस समस्या का समाधान नही निकाला और भिवाडी से धारूहेडा आ रहे इस रसायनयुक्त पानी का स्थाई हल नही किया तो इससे टकराव बढेगा। धारूहेडा के रैंप को कब तक पुलिस-प्रशासन पहरा देकर बचायेगा? वहीं भिवाडी से आने वाले इस गंदले पानी को रोकने के लिए धारूहेडा में रैंप बनाकर रोकना अस्थाई हल है।

विद्रोही ने कहा कि इस समस्या का स्थाई हल निकालने की जरूरत है। विगत दस सालों से हरियाणा भाजपा सरकार ने इस मामले में वह गंभीरता नही दिखाई जो उसे दिखानी चाहिए। केवल जुमलेबाजी व दावे करने से कुछ नही होने वाला। दुर्भाग्य यह है कि इस मामले में हरियाणा व राजस्थान से संबंधित क्षेत्र के सांसद व विधायक भाजपा से है, फिर वे भी एकमत होकर इस समस्या का स्थाई समाधान नही निकाल रहे है तो सहज अनुमान लगा ले कि समस्या के प्रति भाजप कितनी गंभीर है।

विद्रोही ने कहा कि आश्चर्य है कि अलवर से सांसद भूपेन्द्र यादव भी हरियाणा के जमालपुर पटौदी के निवासी है और तिजारा सेे विधायक बाबा बालकनाथ भी अस्थल अबोहर रोहतक के निवासी है। जब भाजपा के राजस्थान व हरियाणा दोनो राज्यों के क्षेत्रों के सांसद व विधायक भी हरियाणा से ही है तो फिर भी इस मामले में औच्छी गंदी राजनीति करके जनता को क्यों ठगा जा रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि इस समस्या का तत्काल हल नही निकाला गया तो भिवाडी-धारूहेडा के नगारिकों में हिंसक टकराव हो सकता है जो परिस्थिति को और बिगाडेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें