November 2, 2026 8:46 pm

_ऑपरेशन डिजिटल रक्षा: 35 गुम मोबाइल लौटाकर पुलिस ने लौटाई मुस्कान_*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*_₹6 लाख मूल्य के मोबाइल उनके असली मालिकों को किए गए सुपुर्द_*

*_साइबर अपराधों से सुरक्षा की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी_*

रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

 

_पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में जिले में गुम हुए मोबाइलों की शीघ्र रिकवरी हेतु नया अभियान *“ऑपरेशन डिजिटल रक्षा”* प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत नागरिकों को खोए हुए मोबाइल फोन लौटाकर राहत प्रदान की जा रही है एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।_

 

_इसी क्रम में आज दिनांक 10 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, आगर मालवा स्थित मीटिंग हॉल में मोबाइल सुपुर्दगी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 35 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹6 लाख आँकी गई है।_

 

_यह मोबाइल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों से भी रिकवर किए गए हैं। मोबाइल प्राप्त करते ही आवेदकों के चेहरों पर प्रसन्नता झलक उठी और उन्होंने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।_

 

_कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र कुमार बोयट द्वारा सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी विस्तार से बताए।_

 

*_साइबर सुरक्षा: क्या करें और क्या न करें_*

 

_साइबर टीम द्वारा बताया गया कि डिजिटल युग में साइबर फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे सुरक्षा हेतु निम्न उपायों को बताया गया:_

 

*_क्या करें:_*

_◆हमेशा टू स्टेप वेरिफिकेशन (2FA) का उपयोग करें।_

 

_◆संदिग्ध गतिविधि होने पर हेल्पलाइन 1930 या पुलिस से संपर्क करें।_

 

_◆लेन-देन से पूर्व सत्यापन करें।_

_◆पासवर्ड नियमित बदलें।_

 

*_क्या न करें:_*

_●अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें।_

 

_●किसी को ओटीपी, पासवर्ड या बैंक जानकारी न दें।_

 

_●“डिजिटल अरेस्ट” जैसे वीडियो कॉल से भयभीत न हों।_

 

_●बिना जांच किसी को धनराशि ट्रांसफर न करें।_

 

_*डिजिटल अरेस्ट: नया साइबर धोखाधड़ी का रूप*_

_सायबर सेल टीम द्वारा बताया गया कि आजकल अपराधी स्वयं को केंद्रीय एजेंसी का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल के माध्यम से फर्जी वर्दी में डिजिटल अरेस्ट की धमकी देते हैं और पीड़ित से पैसे ऐंठते हैं। नागरिकों को समझाया गया कि पुलिस या सरकारी एजेंसियां इस प्रकार ऑनलाइन अरेस्ट नहीं करतीं। ऐसे किसी भी प्रयास की तुरंत सूचना दें।_

 

_*सराहनीय भूमिका*_

_मोबाइल रिकवरी अभियान में उप निरीक्षक श्री जितेन्द्र चौहान, प्रधान आरक्षक सुब्रतो शर्मा, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह और आरक्षक शैलेंद्र सिंह की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।_

 

_पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह ने पूरी टीम को उनकी दक्षता व तत्परता के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन डिजिटल रक्षा” के अंतर्गत मोबाइल रिकवरी और साइबर जागरूकता का यह कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।_

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें