नीलेश वर्मा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बलिया आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने अपने दर्जनों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी के लखनऊ कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोविन्द चौधरी तथा सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री रामाशंकर राजभर जी की गरिमामई उपस्थिति में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के हाथों से सदस्यता ग्रहण किया। सुशांत राज भारत अन्ना आंदोलन से लेकर कुछ माह पूर्व तक आम आदमी पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। सुशांत राज भारत ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राजनीतिक प्रासंगिकता को देखते हुए यह स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी की हर क्षेत्र में विफल सरकार को समाजवादी पार्टी ही हरा कर उत्तर प्रदेश को आदरणीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर कर सकती है। इसलिए प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाकर अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए तथा जनता को बेहतर लाभ पहुंचाने के लिए हम सभी साथियों ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। सुशांत राज भारत के साथ राजकुमार मौर्य, मुकेश सोनी, अविनाश वर्मा, दुर्गेश यादव, बिहारी लाल यादव, मनन सोनी, अजीत तिवारी, आशुतोष पाठक, उधारी राजभर, दीपचंद, राजकुमार यादव, सत्यम पाठक आदि ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया











