November 2, 2026 8:50 pm

हरियाणा सरकार की तरफ से मनोनीत पार्षद बने , अत्तर सिंह पांचाल*  

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी 10 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र के सबसे पुराने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अत्तर सिंह पांचाल को हरियाणा सरकार की तरफ से मनोनीत पार्षद बनाया गया, अत्तर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से कई अहम पदों पर भी पार्टी के लिए कार्य किया है, अत्तर सिंह छह बार धारूहेड़ा मंडल अध्यक्ष तथा निगरानी समिति के सदस्य समेत युवा मोर्चा में भी अपने दायित्व को निभाया है। इस मौके पर अत्तर सिंह ने हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, जिला अध्यक्ष वंदना पोपली कों इसका श्रेय देते हुए कहा कि पार्टी सभी के लिए एक समान है, भाजपा के अंदर कोई भी कार्यकर्ता ना तों बड़ा माना जाता है और ना तों छोटा माना जाता है, उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा अब तक जितने भी दायित्व हमें मिले हैं मैंने सभी दायित्व को अपने निष्ठा और ईमानदारी से पालन किया है, पार्टी द्वारा मुझे मनोनीत पार्षद बनाए जाने पर सभी को धन्यवाद है वही मैं अपने कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा करूंगा। इस मौके पर धारुहेड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खुशी का माहौल देखा गया वहीं पार्षद राहुल जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास प्रजापति, पूर्व महामंत्री सुरेश सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता मनोनीत पार्षद को बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंच उन्हें बधाई दी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें