November 2, 2026 9:46 pm

पुलिस ने दो हत्या के प्रयास के अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

 बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी एवं प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बैरिया पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 17.05.2025 को वादी मुकदमा द्वारा स्थानीय थाना पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्तगण द्वारा वादी मुकदमा को जान से मारने की नियत से सर पर भुजाली से वार कर बुरी तरह जख्मी कर लहूलुहान कर दिया गया और जान से मारने की नियत से चाकू से जानलेवा हमला किया गया तथा चाकू का बाये हाथ में लगने के सम्बन्ध में स्थानीय थाना में प्रस्तुत किया गया। जिसके आधार पर स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0 192/2025 धारा 109/115(2)/351(3) BNS पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम में दिनांक 18.05.2025 दिन रविवार को मुखबीर की सूचना पर थाना बैरिया पुलिस टीम के उ0नि0 प्रदीप कुमार पासवान व उ0नि0 शशांक पाण्डेय मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित दो नफर अभियुक्तगण संतोष साह पुत्र स्व0 मदन साह निवासी चौबे टोला कोटवा रानीगंज थाना बैरिया और बच्चालाल साह पुत्र स्व0 मदन साह निवासी चौबेटोला कोटवा रानीगंज थाना बैरिया को साई बाबा मंदिर रानींगज के पास से नियमानुसार समय सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें