November 2, 2026 8:50 pm

अंतर्राज्यीय गोवध अपराधी गुड्डू उर्फ आलम मुठभेड़ में गिरफ्तार भीरा पुलिस को बड़ी सफलता तमंचा चोरी की बाइक और नकदी बरामद*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखीमपुर खीरी, 17 मई।जनपद खीरी की भीरा पुलिस को शनिवार को एक बड़ी सफलता मिली जब एक अंतर्राज्यीय शातिर अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुड्डू उर्फ आलम कुरैशी (उम्र 35 वर्ष) निवासी ग्राम भिन्डोलिया, थाना बिथरी चैनपुर, जनपद बरेली के रूप में हुई है।गुड्डू पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में गंभीर धाराओं में 13 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट व हाल ही में BNS की धाराएं भी शामिल हैं मुठभेड़ के दौरान हुई गिरफ्तारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोवध के एक प्रकरण में वांछित अपराधी बस्तौली से अलीगंज जाने वाली नहर पटरी पर देखा गया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की। आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अभियुक्त को काबू में कर लिया भीरा थाने में इस मामले में मु.अ.सं. 196/2025 धारा 109(2) BNS व 3/25 आयुध अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है अपराधी का लंबा आपराधिक इतिहास गुड्डू उर्फ आलम पर गोवध, हथियारों की तस्करी, जुआ, गैंगस्टर एक्ट और हाल ही में BNS की गंभीर धाराओं के अंतर्गत कई मुकदमे दर्ज हैं। बरेली और खीरी जनपद में इसके विरुद्ध कुल 13 मुकदमे पंजीकृत हैं, जिससे इसकी आपराधिक प्रवृत्ति का अंदाजा लगाया जा सकता है पुलिस टीम को मिली सराहना इस सफल अभियान में थानाध्यक्ष सुनील मलिक के नेतृत्व में एसआई उमराव सिंह और कांस्टेबल रंजीत कुमार, धीरेन्द्र पाल सिंह, बादल सिंह, मुलायम यादव, सोहित कुमार व विशाल कुमार शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पूरी टीम को सराहना देते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी।

 

*लखीमपुर खीरी से संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें