November 2, 2026 8:06 pm

अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गतऑपरेशन सिन्दूर – वीरता की मिसाल” विषय परप्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

बलिया।वाराणसी, 17 मई, 2025 ; भारत सरकार के विज़न ‘नया भारत‘ को ध्यान में रखकर भारतीय रेल पर आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को देखते हुये रेलवे स्टेशनों पर विश्वस्तरीय यात्रा सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु उनके पुनर्विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत वाराणसी मंडल के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास किया जा रहा है ।
इसी परिप्रेक्ष्य में मंडल कार्मिक अधिकारी (इंचार्ज)  अभिनव कुमार सिंह के नेतृत्व में “मेरा अमृत स्टेशन” एवं “ऑपरेशन सिन्दूर – वीरता की मिसाल” विषय पर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल/बलिया एवं द्वाबा चिल्ड्रेन स्कूल/रानीगंज/सुरेमनपुर आदि विद्यालयों में भाषण, पेंटिंग एवं निबन्ध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के कुल 410 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन कार्मिक निरीक्षकों शार्दूल विक्रम सिंह, सत्यप्रकाश , शिवेंद्र सिंह तथा अजय कुमार तिवारी मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक, वाराणसी द्वारा किया गया।
इन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पूर्वोत्तर रेलवे के मंडलीय अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत/सम्मानित किया जाएगा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें