November 2, 2026 11:27 pm

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहने से यात्री हुए परेशान

बलिया। बलिया छपरा रेल खंण्ड के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहने से आक्रोशित यात्रियों ने गुरुवार की सुबह जम कर हंगामा किया और बवाल काटा। सुबह में दोनों टिकट बुकिंग काउंटर बंद थे। सियालदह बलिया एवं इंटरसिटी छपरा वाराणसी ट्रेन का टिकट लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में यात्रियों की भीड़ अनारक्षित टिकट बुकिंग काउंटर पर जुटी हुई थी। इस वजह से यात्रियों को टिकट के लिए टिकट काउंटर पर काफी देर तक कतार में खड़ा रहना पड़ा,जिससे यात्रियों में आक्रोश बढ़ गया और हंगामा शुरू कर दिया।कुछ यात्री तो ट्रेन छूटने के डर से स्टेशन पर ही फंस गए हैं।यात्रियों के हंगामे को शांत कराने के लिए रेलवे सुरक्षा बल तथा राजकीय रेलवे पुलिस के जवानों भी मौजूद नहीं थे। केवल एक ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) से काम चल रहा है। इस संबंध में डिसीआई DCI बलिया से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में जानकारी नहीं है मैं टिकट काउंटर पर अभी बात कर रहा हूं। इस संबंध में हम लोग आधिकारिक बयान नहीं देते हैं जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार से बात कर लीजिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें