November 2, 2026 8:50 pm

शादी समारोह में आए भोपाल के युवक की नदी में डूबने से मौत, कोटर पुलिस ने शुरू की जांच*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*सतना, 14 मई 2025:* सतना जिले के ग्राम पंचायत अकौना, ग्राम टिकरी में एक दुखद हादसे में भोपाल निवासी विक्की सोधिया उम्र 22 साल की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। विक्की अपनी भाभी की बहन के विवाह समारोह में शामिल होने टिकरी गांव आया था।

जानकारी के अनुसार विक्की अपने रिश्ते के साले के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की उपस्थिति में कोटर पुलिस एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि तुरंत मौके पर पहुंचकर और पंचनामा तैयार किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सतना जिला अस्पताल भेजा गया।

इस हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। कोटर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें