November 2, 2026 8:07 pm

दलालों से घिरे रहने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से रामपुरा प्रभारी निरीक्षक को कर दिया लाइन हाजिर 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

अब रजत कुमार सिंह होंगे रामपुरा थाना के नए प्रभारी निरीक्षक

उरई(जालौन)। जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है। “यंग भारत” वेव पोर्टल एवं गुरुवार के अंक में प्रकाशित थाने में दलालों का वर्चस्व संबंधी खबर को देखते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रामपुरा थानाध्यक्ष को हटाने का आदेश जारी किया।

थानाध्यक्ष पर लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता के आरोप लगे थे, जिसको लेकर क्षेत्र में भी लगातार नाराजगी देखी जा रही थी। खबर प्रकाशित होने के कुछ ही घंटों के भीतर एसपी ने यह सख्त कदम उठाया, जिससे प्रशासनिक सक्रियता का स्पष्ट संकेत मिला है।

उनकी जगह अब अपराध शाखा से निरीक्षक रजत कुमार सिंह को रामपुरा का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। रजत कुमार सिंह को तेजतर्रार और निष्पक्ष अधिकारी के रूप में जाना जाता है। जनता को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बेहतर होगी।

रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें