November 2, 2026 11:27 pm

हरियाणा में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में 50KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा*

रिपोर्टर राखी यादव हरियाणा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*हरियाणा में रविवार दोपहर बाद सिरसा और फतेहाबाद में तेज बारिश शुरू हो गई। सिरसा में बारिश के साथ-साथ तारा बाबा की कुटिया में ओले भी गिरे। भिवानी और कैथल में बादल छाए हुए हैं।*

 

*वहीं, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, पानीपत, करनाल, चरखीदादरी, झज्जर, यमुनानगर और महेंद्रगढ़ में मौसम साफ है।*

 

*हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार फतेहाबाद व इसके पास लगते जिलों व में तेज धूलभरी हवाएं व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।*

 

*मौसम विभाग पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। जिसमें से 7 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में 25 से 50 फीसदी बारिश होने की संभावना है।*

 

*15 जिलों (पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र) में 25 फीसदी बारिश की संभावना है।*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें