November 2, 2026 8:07 pm

ऑपरेशन सिंदूर; रेवाड़ी के विधायकों ने सरकार के निर्णय की सराहनीय कार्य बताया 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 12 मई रिपोर्टर दीपक तिवारी

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनाओं के पराक्रम पर गौरवमयी अनुभूति का अहसास करते हुए रेवाड़ी जिला के रेवाड़ी, बावल व कोसली विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों ने केंद्र सरकार के सकारात्मक निर्णय की सराहना की है। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व और संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में देश के सशस्त्र बलों ने दुश्मन को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता हमारे राष्टï्रीय संकल्प और एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस सफल सैन्य अभियान के लिए वे प्रधानमंत्री और भारतीय सशस्त्र बलों को हार्दिक बधाई देते हैं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस और रणनीतिक दक्षता से देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

विधायक डा.कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर एक सशक्त, स्वाभिमानी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में उभरा है। आज भारत न केवल अपनी सीमाओं की सुरक्षा में सक्षम है, बल्कि विश्व के मंच पर शांति, विकास और स्थायित्व के लिए भी एक निर्णायक भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार देश की एकता, सुरक्षा और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे हर प्रयास में केंद्र सरकार और सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती रहेगी।

विधायक अनिल यादव ने कहा कि भारतीय थल, वायु व जल सेना ने अपना पराक्रम दिखाते हुए दुश्मनों पर गहरा आघात किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद पर हमला करते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने का संदेश देश ने दुनिया में दिया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के निर्णय राष्ट्रहित में रहे हैं और आतंकवाद को पनाह देने वालों को कड़ा सबक सिखाने का काम भारतीय सेनाओं ने मिलकर किया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें