November 2, 2026 8:50 pm

विधायक ने ठाना; रेवाड़ी को स्वच्छ बनाना जरुरी है  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की मुहीम में जुटे विधायक लक्ष्मण यादव ने 18 मई आज सर्कुलर रोड़ पर चलाए जाने वाले महा मेगा सफाई अभियान को लेकर रेस्ट हाउस में नगर पार्षदों व निजी स्कूल संचालकों समेत सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस अभियान को लेकर नगर पार्षदों व स्कूल संचालकों को विभिन्न जिम्मेवारियां भी सौंपी गई। इस दौरान मानव श्रंृख्ला बनाकर पूरे शहर को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया जाएगा।

लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि स्वच्छता के मामले में रेवाड़ी की हालत किसी से छिपी नहीं है। जब से उन्हें रेवाड़ी की जनता ने अपना नुमाइंदा बनाकर चंडीगढ़ भेजा है, उसी दिन से उन्होंने ठाना था कि रेवाड़ी को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाने को लेकर वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसी के मद्देनर उन्होंने अपने समर्थकों व टीम के साथ शहर के किसी न किसी क्षेत्र में प्रत्येक शनिवार को सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया। उनकी इस मुहीम को रेवाड़ी के विभिन्न संगठनों व लोगों का अपार सहयोग व समर्थन प्राप्त हुआ तथा उनकी यह मुहीम एक बड़े आंदोलन में तबदील हो चुकी है।

इसी अभियान के तहत पिछले 29 शनिवार को यह मुहीम सफलतापूर्वक चलती आ रही है। इस अभियान में रेवाड़ी की विभिन्न आरडब्ल्युए, सामाजिक संगठनों के साथ-साथ प्रबुद्धजनों का विशेष सहयोग व समर्थन साथ चल रहा है। इस मुहीम के सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। जिसमे अनेकों अस्थाई डंपिंग स्थानों को स्थाई रूप से साफ किया जा चुका है तथा लोगों को इसके प्रति काफी जागरुकता भी आई है।

विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि मात्र उनके प्रयासों से रेवाड़ी साफ-सुथरी नहीं बनने वाली है, इसके लिए विभिन्न औद्योगिक, शैक्षणिक तथा मार्केट एसोसिएशन के साथ-साथ समाजसेवा में जुटे क्लबों का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 18 मई को पूरे सर्कुलर रोड़ पर महा मेगा सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दिन सफाई योद्धाओं, सफाई मित्रों व अभियान से जुटे लोगों को दो टीमों में बांटकर पूरे सर्कुलर रोड़ की सफाई की जाएगी।

स्थानीय धारुहेड़ा चौक से इस अभियान का आगाज किया जाएगा। पहली टीम आजाद चौक, झज्जर चौक, रेलवे चौक होते हुए नारनौल चौक पहुंचेगी। दूसरी टीम गढ़ी बोलनी चौक, बस स्टैंड, बावल चौक, अग्रसेन चौक से होकर राव तुलाराम पार्क में संपन्न होगी। इस दौरान विशाल मानव श्रंृख्ला बनाकर सभी को स्वच्छता का संदेश देकर जागरुक करने का कार्य किया जाएगा। जिसमें स्कूली विद्यार्थी इस कार्य में अहम किरदार निभाएंगे।

उन्होंने इस सफाई अभियान को लेकर तमाम नगर पार्षदों तथा निजी स्कूल संचालक प्रतिनिधियों को विभिन्न जिम्मेवारियां भी सौंपी। साथ ही सभी से सहयोग का आह्वान भी किया। उन्होंने रेवाड़ी शहर की जनता से भी अपील की कि वे इस ऐतिहासिक सफाई अभियान का हिस्सा बनें तथा एक जिम्मेदार नागरिक होने का दायित्व निभाते हुए इस मुहीम को सफल बनाएं। बैठक में अनेकों प्रबुद्धजनों ने आयोजन को लेकर अपने सुझाव भी रखे। इस मौके पर प्राइवेट स्कूल वैलफेयर एसोसिएशन की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्मरण पत्र भी सौंपा गया।

PNP NEWS से रिपोर्टर दीपक कुमार की खास रिपोर्ट 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें