November 2, 2026 10:30 pm

बाइक ट्रैक्टर भिड़ंत में भतीजे की मौत ,चाचा गंभीर घायल*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

नदीगांव, जालौन। मोटरसाइकिल ट्रैक्टर भिड़ंत में बाइक सवार अधेड़ की ठौर मौत हो गई व चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त विवरण के अनुसार नदीगांव थाना अंतर्गत बंगरा कन्हरी नहर रोड पर देर शाम तेज गति व लापरवाही से चल रहे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें प्रागीलाल धोबी उम्र लगभग 50 वर्ष व रामगोपाल उम्र लगभग 65 वर्ष निवासीगण ग्राम करही थाना समथर जिला झांसी गंभीर रूप से घायल हो गए । राहगीरों के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नदीगांव ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने घायल प्रागीलाल को मृत घोषित कर दिया व रामगोपाल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल उरई के लिए रेफर किया गया है । बताया जाता है कि मृतक प्रागी लाल एवं घायल रामगोपाल आपस में चाचा भतीजे हैं जिसमें भतीजे की मृत्यु हो गई ।घटना की सूचना पाकर नदीगांव थाना पुलिस उप निरीक्षक सत्यदेव सिंह मय हमराही मौके पर पहुंच गए व ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें