November 2, 2026 8:05 pm

ग्रामीण एकल नल-जल प्रदाय योजना की सभी बाधाओं को दूर करते हुए*तत्काल संचालन प्रारंभ कराएं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

उप मुख्यमंत्री ने रीवा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्रामीण एकल नल-जल योजना की समीक्षा की

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रीवा 28 अप्रैल 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण एकल नल-जल योजना की सभी बाधाओं का निराकरण करते हुए तत्काल संचालन प्रारंभ कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित पंचायतों के सरपंच के साथ बैठक कर जल प्रदाय की समस्याओं को दूर करें तथा एक पखवाड़े में सभी नलजल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित कर सुगम संचालन सुनिश्चित कराएं।

राजनिवास सर्किट हाउस में रीवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में एकल नल-जल योजना की ग्रामवार समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने जल प्रदाय योजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि पाइप लाइन में सुधार, पानी की उपलब्धता, विद्युत कनेक्शन आदि समस्याओं का निराकरण कराएं तथा संबंधित सरपंचों से योजना का संचालन कराएं ताकि घरों में जल प्रदाय समुचित ढंग से होने लगे। उन्होंने रीवा विधानसभा अन्तर्गत 14 ग्राम पंचायतों के 24 ग्रामों में जल प्रदाय के लिए निर्मित एकल नल-जल परियोजना के संबंधित संविदाकारों से पानी की सप्लाई की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया कि आवश्यक सुधार कार्य कराकर जल प्रदाय कराएं। उन्होंने कहा कि आगामी 15 दिवस में पुन: बैठक कर की गई कार्यवाही की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने बताया कि संबंधित सरपंचों, पीएचई के अधिकारियों तथा सचिव व ग्राम सहायक की समन्वित बैठक में जल प्रदाय की समस्याओं का निराकरण कर घर-घर पानी सप्लाई का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी राजेश पाण्डेय ने ग्राम पंचायतों में जल प्रदाय की जानकारी दी तथा आवश्यक सुझाव दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, एसडीएम अनुराग तिवारी, तहसीलदार एवं प्रभारी सीईओ रीवा जनपद शिवशंकर शुक्ला, जल निगम के अधिकारी, पीएचई के सहायक यंत्री, उपयंत्री तथा संविदाकार उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें