November 2, 2026 8:05 pm

जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति : डीएम ने ली मासिक समीक्षा बैठक, दिए निर्देश*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*लखीमपुर खीरी से संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट*

लखीमपुर खीरी 28 अप्रैल। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन के स्वामी विवेकानंद सभागार में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा बैठक ली, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। बैठक का संचालन सीडीओ अभिषेक कुमार ने किया बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने निर्देश दिया कि विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, मिड-डे-मील सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लें तथा यह सुनिश्चित कराएं कि बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिले। सभी बीईओ पंजीकृत छात्रों की शतप्रतिशत उपस्थिति के साथ-साथ इस बात को भी सुनिश्चित करें कि सभी छात्र प्रापर ड्रेस, जूता, मोज़ा व स्वेटर पहन कर विद्यालयों में आयें डीएम ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मानसिक संतुलन, सामाजिक कौशल और शारीरिक विकास के लिए भी जरूरी हैं। इसलिए हर विद्यालय में सुबह के समय के शुरुआती आधे घंटे में बच्चों के लिए खेल अवश्य होना चाहिए सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि बीईओ अपने आवंटित ब्लॉक में अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण को बढ़ाते हुए उपस्थिति को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करें। अभियान के दौरान कम अटेंडेंस वाले बच्चों के घर दस्तक देकर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। विद्यालयों के शैक्षिक व भौतिक गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए बैठक में डीएम ने एसएमसी गठन सूचना प्रेरणा पोर्टल पर अपलोडिंग, केजीबीवी परिसर में एकेडमिक, छात्रावास निर्माण की प्रगति, डीबीटी मॉडल, स्कूल चलो अभियान, मिशन प्रेरणा, फेज-दो, निपुण भारत के प्रभावी क्रियान्वयन, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में 19 पैरामीटर्स के संतृप्तिकरण, कक्षाओं को प्रेषित विभिन्न शैक्षिक सामग्री व शिक्षकों की दक्षता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण, मेंटरिंग एवं प्रोग्राम प्रगति का प्रस्तुतीकरण, डीटीएफ डीटीएफ निरीक्षण, सहयोगात्मक पर्यवेक्षण, शिक्षक संकुल बैठक, दिव्यांग बच्चों की ट्रैकिंग, शैक्षणिक कार्यक्रमों की प्रगति संबंधी समर्थ प्रणाली का प्रस्तुतीकरण, मध्यान भोजन टास्क फोर्स, बा विद्यालय में स्टाफ उपस्थिति प्रतिशत की बिंदुवार समीक्षा की व जरूरी निर्देश दिए बैठक में बीएसए प्रवीण तिवारी ने कहा कि आज की बैठक में जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका उनके स्तर से या उनकी टीम द्वारा पूर्णतया अनुपालन किया जाएगा। बैठक में डीआईओएस डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, सभी खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे जन्म प्रमाण पत्र की पेंडेंसी शीघ्र निपटाएं: डीएम डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एसडीएम को जन्म प्रमाण पत्र की लंबित आवेदनों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बीईओ को आदेशित किया कि वे अपने क्षेत्रीय एसडीएम से समन्वय करके सभी पेंडिंग मामलों का समय पर समाधान सुनिश्चित करें। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि एसडीएम इस कार्य की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें, ताकि नौनिहालों के स्कूल में प्रवेश लेने और आधार नामांकन में कोई समस्या न आए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी प्राप्त आवेदनों का नियत सीमा के भीतर प्रमाण पत्र निर्गत कराए जाएं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें