November 2, 2026 10:46 pm

रुपयों के लेन-देन के विवाद में चाची का हत्यारा भतीजा गिरफ्तार

रितिक कुमार वरिष्ठ जिला ब्यूरो चीफ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रेंढ़र, जालौन। बलकट जमीन के रुपयो के लेन-देन को लेकर चाची की हत्या करने वाले भतीजे को गिरफ्तार करने में रेंढ़र थाना पुलिस ने सफलता हासिल की है
प्राप्त विवरण के अनुसार दिनांक 18 अप्रैल को रवीशंकर पुत्र स्व० ग्यादीन कुशवाहा निवासी ग्राम धौरपुर थाना कैलिया जनपद जालौन के द्वारा रेंढ़र थाने में फौती सूचना दी गयी कि मेरी भतीजी श्रीमती संगीता देवी पत्नी स्व० हरीसिंह नि० ग्राम जुगराजपुरा थाना रेंढर जिला जालौन की संदिग्धावस्था में मृत्यु हो गई है जिस पर थाना पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना की सत्यता की जानकारी हुयी। जिसके आधार पर दिनांक 20 अप्रैल को मृतका संगीता देवी उपरोक्त के पिता भगवान सिंह पुत्र स्वर्गीय ग्यादीन कुशवाहा निवासी ग्राम धौरपुर थाना कैलिया जनपद जालौन ने थाना रेंढर में तहरीर दी कि छोटू उर्फ आनन्द पुत्र राजकुमार उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम जुगराजपुरा थाना रेंढर जनपद जालौन द्वारा वादी की पुत्री श्रीमती संगीता देवी पत्नी स्व० हरीसिंह को गला दबाकर मार दिया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना रेंढर में मु0अ0सं0 32/25 धारा 103 (2) बीएनएस बनाम छोटू उर्फ आनन्द पुत्र राजकुमार नि0 ग्राम जुगराजपुरा थाना रेंढर जनपद जालौन पंजीकृत किया गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रेंढ़र थाना पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और 21 अप्रैल को थानाध्यक्ष व पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में रोकथाम अपराध, चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति, लुटेरे, वाहन चोर/वांछित अपराधी एवं पतारसी सुरागरसी एवं चैकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर नहर के किनारे कन्हरी ग्राम को जाने वाले रोड पर बहद ग्राम भगवन्तपुरा से उपरोक्त मुकदमा में वांछित अभियुक्त छोटू उर्फ आनन्द पुत्र राजकुमार उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम जुगराजपुरा थाना रेंढर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 18 अप्रैल को बलकट के खेत के दो लाख रूपये के लेन देने तथा गाड़ी की किस्त इत्यादि भरने को लेकर मेरा व मेरी चाची संगीता का झगड़ा हो गया था जिस पर आवेश में आकर मैने अपनी चाची श्रीमती संगीता की हत्या गला दबाकर की थी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें