November 2, 2026 8:50 pm

प्रेम से हारी ममता! भतीजे संग परवान चढ़ा इश्क, 3 बच्चियों को छोड़कर चाची फुर्र*

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छतरपुर। कहते हैं इश्क अंधा होता है इश्क के खुमार में लोग कुछ भी कर गुजरते हैं कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है छतरपुर से जहां एक महिला अपने 3 बच्चों को छोड़कर अपने आशिक रिश्ते के भतीजे के साथ भाग गई परेशान पति बच्चों को लेकर पुलिस को आपबीती सुनाने पहुंचा तो पुलिस भी हैरान रह गई पति ने बताया कि पत्नी का पिछले 6 महीने से भतीजे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था वह घर से नगदी और जेवरात लेकर भागी है।

*3 बेटियों को छोड़कर भागी महिला*
जिले में रिश्तों को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है। एक चाची अपने भतीजे के इश्क में इस कदर अंधी हो गई कि उसको रिश्ते तो दूर अपनी मासूम बच्चियों का भी ख्याल नहीं आया और अपने भतीजे के साथ भाग गई जानकारी लगते ही पिता ने बच्चियों के साथ थाने पहुंचकर बीवी व भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

*बेटियों को लेकर थाने पहुंचा पिता*
दरअसल, मामला छतरपुर जिले के नौगांव थाना इलाके का है। जहां रहने वाला एक शख्स अपनी 3 मासूम बच्चियों को लेकर थाने पहुंचा जहां उसने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि, मेरी पत्नी मेरे भतीजे के साथ शुक्रवार की सुबह 5 बजे के लगभग घर से 50 हजार रुपए और 2 लाख के जेवरात लेकर भाग गई जब मेरी नींद खुली तो देखा मेरी पत्नी घर में नहीं थी सभी जगह तलाश किया गया, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला युवक ने बताया,जब घर में देखा तो रुपए और गहने गायब थे और भतीजा भी नहीं था, जिस पर मुझे काफी दिनों से शक था लेकिन यह नहीं पता था की रिश्ते इस तरह कलंकित होंगे वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और उसके आशिक की तलाश शुरू कर दी है। जब नौगांव SDOP अमित मेश्राम से बात की गई तो उन्होंने बताया, युवक 3 बच्चियों को लेकर थाने आया था शिकायत दर्ज कर ली गई है अब महिला और उसके आशिक की तलाश की जा रही है हम उन्हें जल्द पकड़ लेंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें