November 2, 2026 10:46 pm

24 घंटे में दूसरी मौत से दहला रीवा: युवक की लाश बीहर नदी में मिली, हत्या की आशंका*

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीहर नदी में मिला युवक का खून से सना शव, परिजन बोले- ये एक्सीडेंट नहीं हत्या है,गायब युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर मिले चाकू के निशान

24 घंटे में दूसरी मौत से दहला रीवा: युवक की लाश बीहर नदी में मिली, हत्या की आशंका
रीवा शहर में 24 घंटे के भीतर दूसरी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। शनिवार दोपहर छोटी पुल की टर्निंग के पास बीहर नदी की तलहटी में एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। युवक की स्कूटी भी घटनास्थल के पास मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर संजय गांधी अस्पताल भिजवाया है। मृत युवक की पहचान विकास यादव (21), निवासी लपटा थाना क्षेत्र चोरहटा के रूप में हुई है। वह खन्ना चौराहा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में पिछले ढाई महीने से काम कर रहा था। मृतक की बहन पूजा यादव ने बताया कि विकास दो बहनों का इकलौता भाई था और रोजाना समय पर घर लौटता था।

*गायब होने के कुछ ही घंटों में मिली मौत की खबर*

शुक्रवार रात करीब 11 बजे विकास की आखिरी बार घर वालों से बात हुई थी। उसने बताया कि दुकान में काम अधिक होने के कारण वह देर से घर आएगा। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया। परिवार ने शनिवार सुबह चोरहटा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दोपहर में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि विकास का एक्सीडेंट हो गया है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो उन्हें युवक की मौत की खबर मिली।

*हत्या की जताई जा रही आशंका*

बहन पूजा यादव ने बताया कि उनके भाई के शरीर पर चाकू से वार के निशान हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि यह महज एक्सीडेंट नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकती है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि दुकान संचालक ने देर रात होने के बावजूद उसे घर क्यों नहीं छोड़ा।

*पुलिस जांच में जुटी*

सिविल लाइंस थाना प्रभारी कमलेश साहू के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना जैसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल का निरीक्षण किया जा चुका है, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सच्चाई सामने आने पर कानून अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें