November 2, 2026 8:06 pm

अनाज मंडियों में सरसों व गेहूं की खरीद एवं उठान तेजी से जारी

रेवाड़ी, 21 अप्रैल रिपोर्टर दीपक तिवारी
जिले की सभी अनाज मंडियों में सरसों एवं गेहूं की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि संबंधित अधिकारियों और खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों की उपज की खरीद निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप की जाए तथा मंडियों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अब तक 54 हजार 769 मीट्रिक टन सरसों व 30 हजार 97 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज- डीसी

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में अब तक कुल 54769 मीट्रिक टन सरसों की आवक और 54769 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हो चुकी है। इसमें से 38475.7 मीट्रिक टन सरसों की लिफ्टिंग पूरी हो चुकी है और शेष लिफ्टिंग का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। वहीं गेहूं की जिले में 30097.87 मीट्रिक टन आवक तथा 26707.65 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद हुई है,जबकि 18954.4 मीट्रिक टन का उठान हो चुका है।

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मंडियों में खरीद एवं उठान कार्य में कोई ढिलाई न बरती जाए। सभी खरीद एजेंसियां समयबद्ध रूप से किसानों का भुगतान सुनिश्चित करें ताकि किसानों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देश दिए कि मंडियों में स्टोरेज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए, ताकि खरीदी गई फसल का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित हो सके।

डीसी ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को निर्धारित मानकों के अनुसार साफ-सुथरा और सूखा करके ही मंडियों में लेकर आएं, जिससे खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की रुकावट न आए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पूरी खरीद प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि मंडियों में सुचारु व्यवस्थाएं बनाए रखें और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें