November 2, 2026 8:06 pm

ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी:-श्रीकांत चतुर्वेदी*

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*आज सिविल अस्पताल मैहर में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिस पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने मैहर सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा की लगातार देखा जाता है कि कई डॉक्टरों द्वारा अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से नहीं निभाया जाता है और कई बार तो ड्यूटी के दौरान अस्पताल में डाक्टर उपस्थित भी नहीं रहते हैं जिस पर मैहर विधायक ने कहा कि इस तरह की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी यदि जिन डॉक्टरों को ईमानदारी से अपनी ड्यूटी नहीं निभाना है वह नौकरी छोड़ दें मैहर विधायक ने कहा लगातार मीडिया के माध्यम से आए दिन देखने को मिलता है कि कैसे डॉक्टरों की लापरवाही से मरीजों को परेशान होना पड़ता है उन्होंने कहा कि लगातार पत्रकारों के द्वारा खबर के माध्यम से पता चलता है कि कैसे कुछ डॉक्टर द्वारा अस्पताल आने वाले मरीजों से दुर्व्यवहार किया जाता है जो की बिल्कुल गलत है उन्होंने कहा कि मैं कोई भोपाल या दिल्ली में रहने वाला विधायक नहीं हूं मैहर मेरा घर है और मैहर के लोग मेरे परिवार हैं मैं मैहर के लोगों के साथ हो रही परेशानियां को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करूंगा मैहर विधायक ने बताते हुए कहा कि मैहर में अब जल्द ही जिला अस्पताल बनाने के लिए 22 एकड़ भूमि भी हमने स्वीकृत कर ली है जिसका निर्माण कार्य करीब एक करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा जिसमें काफी ज्यादा सुविधाएं होगी जिससे कि मैहर जिले के संपूर्ण ग्रामीण अंचल से आने वाले मरीज को भी अच्छी सुविधा मिल सके इसके साथ ही मैहर विधायक ने जिला चिकित्सा अधिकारी एल के तिवारी को भी समझाइश देते हुए कहा कि मैहर सिविल अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर को ही आवास की सुविधा दी जाए और यदि जो डॉक्टर मैहर में आवास की सुविधा लेने के बाद भी सिविल अस्पताल में ड्यूटी नहीं कर रहे हैं उनके भवन जल्द से जल्द खाली कराए जाएं एवं सरकारी भवन एवं बिल्डिंग में प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए इस दौरान मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी जिला चिकित्सा अधिकारी एल के तिवारी मैहर सिविल अस्पताल प्रभारी आर एन पांडे मैहर जन भागीदारी के सदस्य पी डी अग्रवाल तहसीलदार जितेंद्र पटेल एवं मैहर सिविल अस्पताल के समस्त डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे*

*अभिषेक तिवारी मैहर*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें