रीवा 13 अप्रैल 2025. रीवा और मऊगंज जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल संरक्षण के कार्य कराए जा रहे हैं। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने बताया कि मऊगंज जिले की ग्राम पंचायत खैरा में तालाब जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया है। सहायक यंत्री एवं उपयंत्री द्वारा इसकी लगातार निगरानी की जा रही है। इसी तरह ग्राम पंचायत शिवपुरवा में तालाब जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ किया गया है। इसमें आमजनता भी भागीदारी निभा रही है। इन जल संरक्षण कार्यों से वर्षा जल को धरती की कोख में संचित करने में सहायता मिलेगी। जो पानी नदियों के माध्यम से समुद्र में पहुंच जाता है उसे सहेजकर धरा में संचित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने जनपद रायपुर कर्चुलियान अन्तर्गत ग्राम पंचायत रामनई में तालाब की सफाई एवं मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणजनों से जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के कार्यों में भागीदार बनने की अपेक्षा की।मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम रायपुर कर्चुलियान के छात्रों ने जल संरक्षण एवं जल गंगा संवर्धनअभियान को सफल बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर जल स्रोत के चिन्हकन एवं उसके साफ-सफाई के साथ आम जनों को जल गंगा संवर्धनअभियान में सम्मिलित करने के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन किया विचार गोष्ठी में जल संरक्षण का छात्रों ने संकल्प लिया एवं अपने-अपने गांव में जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने का निर्णय किया गोष्टी को संबोधित करते हुए विकासखंड समन्वयक श्रीमती सुषमा शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रमके छात्र गांव और सरकार के बीच में सेतु की तरह काम करते हैं पढ़ाई के साथ सामाजिक सरोकारों को पूरा करना छात्रों की जिम्मेदारी है यह शिक्षा ही व्यवहारिक ज्ञान पर आधारित है मुख्यमंत्री जी ने पूरे प्रदेश में जल संवर्धन एवं संरक्षण जल स्रोतों के सफाई के लिए यह अभियान चलाया है जिसमें सभी छात्र ज्यादा से ज्यादा अपनी हिस्सेदारी करें गांव में अपने क्षेत्र में जहां पर जल संरक्षण के काम हो रहे हो वहां सहभागी होकर आम जनों को उसे अभियान से जोड़ें गांव गांव में जल स्रोतों का चिन्ह आंगन करउनका संरक्षण और उन्हें संरक्षित करने में छात्र माहिती भूमिका का निर्वहन करें तीन महीना के लिए जल गंगा संरक्षण अभियान का प्रायोगिक कार्य भी सभी छात्रों को करना है रायपुर कर्चुलियान बस्ती में छात्रों एवं मेंटरों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें विकासखंड संबंधित श्रीमती सुषमा शुक्ला के साथ स्थानीय समाज सेवी शंकर्षण द्विवेदी परामर्शदाता श्री महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सुश्री श्रद्धा सिंह श्री मनोज कुमार नापित श्रीमती शिवानी पांडेय डा अंशुमाला सिंह विधायक प्रतिनिधि गुढ महिला बाल विकास शिक्षा श्री अनिल सिंह सहित छात्रगण उपस्थित रहे,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!










