November 2, 2026 10:44 pm

चेयरमैन ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

धारूहेड़ा, 14 अप्रैल (दीपक तिवारी)
नगरपालिका चेयरमैन कंवर सिंह यादव ने कहा कि भारत रत्न संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर ने देश को एक ऐसा संविधान प्रदान किया, जिसमें सभी वर्गों के उत्थान के समान अवसर प्रदान किए हैं। डा. अंबेडकर ने देश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान देने का कार्य किया है। हमारे संविधान में सभी वर्गों के हित समाहित व सुरक्षित हैं।
वे अंबेडकर जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा आयोजित भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने अंबेडकर की झांकी को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
इस मौके पर अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यादव ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने अपना सारा जीवन दबे-कुचले, गरीब, जरूरमंत, पिछड़ों को उनके अधिकार दिलाने में लगा दिया। उनका मानना था कि देश में सभी व्यक्ति को आगे बढऩे तथा विकास के समान अवसर प्रदान होने चाहिए। सभी को समानता का अधिकार उन्हीं की देन हैं। डा. अंबेडकर स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री, अधिवक्ता, समाज सुधारक तथा कुशल राजनीतिज्ञ थे।
उन्होंने कहा कि बचपन से ही मेधावी रहे डा. भीमराव अंबेडकर के नाम 32 ड्रिग्रियों का बड़ा कीर्तिमान भी है। जिसके चलते देश के साथ-साथ विदेशों में भी भरपूर सम्मान प्राप्त था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें