बदायूं न्यूज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बदायूं के लखनपुर और सोवरनपुर दिन रविवार को 4:45 पर थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के लखनपुर और सोवरनपुर गांव के बीच सड़क किनारे एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस नेअज्ञात व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने अज्ञात व्यक्ति के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और शव की शिनाख्त शुरू कर दी है।
PNP News संवाददाता जितेन्द्र कुमार यादव
Views: 76











