November 2, 2026 8:46 pm

पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन की तीसरी बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धौराहरा, मोहम्मदी,पलिया ,निघासन तहसील व फूलबेहड़ ब्लाक कार्यकारणी का गठन

 

*संवाददाता अनिल कुमार लखीमपुर खीरी*

लखीमपुर-खीरी। जनपद में मंगलवार को पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन की तीसरी बैठक का आयोजनl धौराहरा, मोहम्मदी, पलिया, निघासन तहसील व फूलबेहड़ ब्लाक कार्यकारणी का गठन किया गया। मीटिंग का संचालन संगठन के प्रवक्ता मुजीबुर्रहमान ने बताया कि संगठन में हम सभी को एक दूसरे के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलना चाहिए। जिला अध्यक्ष व सभी तहसीलों के नियुक्त किए गए पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया और‌ जिले पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आगमन पर रणनीत l

प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन जिला इकाई लखीमपुर के पत्रकारों की तीसरी मासिक बैठक लखीमपुर रेलवे स्टेशन के सामने संजय पैथालॉजी लेब के ऊपर बने पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन के मीटिंग कार्यालय पर सम्पन्न हुई। पूर्व से निर्धारित पत्रकार संगठन की बैठक में संगठन विस्तार, पत्रकारों के हित के रक्षा समस्या और उसका निवारण पर चर्चा हुई मंच संचालन का कार्य संगठन प्रवक्ता मुजीबुर रहमान खान द्वारा किया गय प्रारंभ में सभी का परिचय हुआ सभी का माल्यअर्पण कर उनका सम्मान किया गयासंगठन जिला अध्यक्ष अब्दुल कवी ने कहा कि हम सभी पत्रकारों को सभी पत्रकार साथियों की मदद करनी चाहिए पत्रकार भीड़ का हिस्सा नहीं है। लोगों को अपना पद-परिचय देकर समाज को जागरूक करने का कार्य खबर आदि के माध्यम से करना चाहिए। संगठन कि महिला अध्यक्ष पूजा रस्तोगी ने कहा कि कोई भी पत्रकार साथी छोटा-बड़ा नहीं है, सभी साथी बराबर है और हमें सभी पत्रकारों को साथ लेकर चलने की आवश्यकता है, ताकि पत्रकारिता क्षेत्र में आ रही चुनौतियों से निपटा जा सके। जिला प्रभारी राहुल सिंह ने कहा कि पत्रकारों को हर चुनौतियों से निपटना पड़ता है साथ ही अक्सर देखा जाता है कि पुलिस प्रशासन द्वारा पत्रकारों के लिए किसी भी तरह की सुरक्षा प्रदान नहीं की जाती है साथ ही पत्रकारों पर अत्याचार पर भी कोई लगाम नहीं लगाई जाती है तो पुलिस की चापलूसी की खबरों से परहेज करें और उन्ही खबरों को लिखना चाहिए जो समाज के हित की हो और जो सत्य व निष्पझ होती है। महामंत्री राकेश मौर्य ने कहा कि अन्य संगठन के पदाधिकारियों से सीख लेने की आवश्यकता है, क्योंकि वे सभी संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य संगठित है, तो वहीं दूसरी तरफ पत्रकारों के प्रति गोलबंदी आदि की खबरें संज्ञान में आती है। इससे सभी लोगों को बचाना चाहिए और सभी पत्रकार साथियों को एक मंच पर आकर संगठित रहने की आवश्यकता है। सह महामंत्री अमित मौर्य ने कहा कि सभी पत्रकारों को संगठन के प्रति
गम्भीर होना चाहिए। संगठन के सभी सदस्यों की प्रति तन-मन-धन से उनका सहयोग करना चाहिए। साथ ही कहा कि पत्रकारों की कलम की ताकत को पहचानने की आवश्यकता है, जिससे वह अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सचेत हो सकें। जिला महिला उपाध्यक्ष राजदा अली ने कहा कि आज की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया, जिसमें इसबात पर भी चर्चा किया गया कि मजबूत पत्रकार संगठन अपने सदस्यों के हितों की रक्षा कर सकता है और पत्रकारिता के पेशे को मजबूत बना सकता है। उसके साथ उन्होंने नव युक्त तहसील प्रभारियों को अधिकारियों के दायित्व का विस्तार सहित विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बात की। इसके साथ ही कार्यक्रम में चार तहसीलों व एक ब्लाक की कार्यकारिणी की गठन किया और सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया धौराहरा से तोताराम मौर्य को तहसील अध्यक्ष बनाया गया, फूलबेहड़ ब्लाक से शैलेन्द्र सिंह को ब्लाक अध्यक्ष व शाबिर अली को ब्लाक उपाध्यक्ष बनाया गया,मोहम्मदी से नरेंद्र को तहसील अध्यक्ष बनाया गया , निघासन से नीरज यादव तहसील अध्यक्ष बनाया गया,पलिया से संजय को अध्यक्ष बनाया गया । इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष – अब्दुल कवी, जिला प्रभारी राहुल सिंह एडवोकेट, जिला
महामंत्री – राकेश कुमार मौर्य , जिला सह महामंत्री – अमित मौर्य , कोषाध्यक्ष – रमेश मौर्य, प्रवक्ता – मुजिबुर्ररहमान खान , सचिव अमित मिश्रा ,सचिव गोपाल कृष्ण अवस्थी
, सचिव ,अंशुमान सिंह , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सलीम खां ,उपाध्यक्ष मुनेन्द्र पाल वर्मा, उपाध्यक्ष विशाल भारद्वाज , उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा
व्यवस्थापक, संयोजक – मनीष गुप्ता, खीरी प्रभारी- सईद अंसारी , निघासन तहसील अध्यक्ष नीरज यादव , फूलबेहड़ ब्लाक उपाध्यक्ष साबिर अली, शैलेन्द्र सिंह फूलबेहड़ ब्लाक, अध्यक्ष मोहम्मदी तहसील अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पलिया तहसील अध्यक्ष संजय, धौराहरा तहसील अध्यक्ष तोताराम मौर्य,अजय वर्मा बेलरायां, महिला जिला अध्यक्ष पूजा रस्तोगी, महिला उपाध्यक्ष राजदा अली वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनी साहू, महिला सचिव सोनालीi सह महामंत्री आदि पदाधिकारी,सदस्य व पत्रकार गण मौजूद रहें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें