November 2, 2026 8:00 pm

भाई से झगड़े के बाद नाबालिग छात्रा ने पिया तेजाब* *इलाज के दौरान मौत, दो भाइयों में अकेली थी बहन*

*रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

सिरसा कलार,जालौन । जालौन के सिरसा कलार क्षेत्र में 12वीं की छात्रा ने भाई से झगड़े के बाद तेजाब पी लिया। छात्रा को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान प्रिया शुक्ला के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय रमन शुक्ला की पुत्री थी। प्रिया अपने दो भाइयों की अकेली बहन थी। प्रिया की मां के अनुसार, दोपहर के समय प्रिया और उसका छोटा भाई विजय किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे। गुस्से में आकर प्रिया ने घर में रखा तेजाब पी लिया।
सिरसा कलार थाना अध्यक्ष राजीव वैस ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि किन परिस्थितियों में युवती ने तेजाब पिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें