November 2, 2026 7:01 pm

राज ठाकरे के इस बड़े नेता को फोन पर मिली धमकी, मराठी भाषा विवाद के बीच किसने दी चेतावनी

रिपोर्टर योगेश यादव पीएनपी न्यूज महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर सियासी विवाद जारी है. इस बीच, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के मुंबई शहर अध्यक्ष संदीप देशपांडे को धमकी भरा फोन आया है.महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर लगातार सियासी खींचतान चल रही है. राज्य में मराठी बनाम गैर मराठी विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुंबई शहर अध्यक्ष संदीप देशपांडे को अज्ञात नंबर से धमकी भरा फोन आया है.दरअसल, उत्तर भारतीय विकास सेना ने मांग की है कि राज ठाकरे हिंदू विरोधी होने के लिए माफी मांगें. इतना ही नहीं, मनसे की पार्टी के रूप में मान्यता रद्द की जाए. इसपर संदीप देशपांडे ने कहा, “अगर भैया हमारी पार्टी की मान्यता रद्द करने की बात कह रहे हैं तो हम इस पर विचार करेंगे कि उन्हें मुंबई में रहने दिया जाए या नहीं.” यह रुख संदीप देशपांडे ने अपनाया था.दादर पुलिस में शिकायत

लगातार चल रहे इस विवाद के बीच अब संदीप देशपांडे को एक अज्ञात व्यक्ति से धमकी भरा फोन आया है. आरोप है कि शख्स ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है. इसकी शिकायत मनसे नेता ने दादर पुलिस स्टेशन में करवाई है, जिसके बाद एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस अब आरोपी का फोन नंबर ट्रेस कर उसकी तलाश में जुट गई है.

संदीप देशपांडे ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब 10.15 पर वे घर पर थे, जब उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया. उन्होंने दावा किया कि फोन पर अज्ञात शख्स उन्हें गंदी गालियां दे रहा था. देशपांडे का कहना है कि वह ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं. इसलिए उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. अब आगे का काम पुलिस करेगी.

संजय निरुपम ने भी दी थी चेतावनी

दूसरी ओर एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने राज ठाकरे के पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों की पिटाई किए जाने की आलोचना की और चेतावनी दी कि ऐसा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. संजय निरुपम ने कहा था कि मनसे लोगों को मराठी भाषा का उपयोग करने का आग्रह कर रही है, इसमें कुछ गलत नहीं है. हालांकि, अगर इस जिद में उत्तर भारत से आए लोगों की पिटाई की जा रही है, तो यह बर्दाश्त के बाहर है. इसलिए मनसे को पार्टी की मान्यता रद्द करने वाली याचिका का सामना करना पड़ेगा.

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें