November 2, 2026 9:34 pm

हरियाणा में वोट चोरी ही नहीं, पूरी सरकार चोरी की गई – दीपेन्द्र हुड्डा 1 नवंबर को रामलीला मैदान पहुँचने का आवाहन किया

रेवाड़ी, दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज पूर्व मंत्री जगदीश यादव के बड़े भाई स्व. ओमप्रकाश यादव के निधन पर उनके पैतृक गाँव हालुहेड़ा स्थित निवास पर पहुंचे और शोक संवेदनाएँ व्यक्त कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने साम, दाम, दंड, भेद, साजिश, षड्यन्त्र हर तरह के हथकंडे अपनाकर सत्ता हासिल की। हरियाणा समेत हर प्रदेश में वोट चोरी का खेल चला। वोटों की गिनती के दिन कांग्रेस पार्टी 90 में से 75 सीटों पर पोस्टल बैलेट में ऐतिहासिक रूप से आगे थी। हरियाणा का ये इतिहास रहा है कि जो पार्टी पोस्टल बैलट में आगे रहती है उसी की सरकार बनती है। हरियाणा में वोट चोरी ही नहीं, पूरी सरकार चोरी की गई है। भाजपा सरकार जनता का दिल जीतकर नहीं बनी अगर बीजेपी ने जनता का दिल जीतकर सरकार बनायी होती तो अपने वायदे याद रखती। अब इनकी चोरी पकड़ी गई है। 3 में से 2 चुनाव आयुक्तों के रहस्योद्घाटन के बाद स्पष्ट हो गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हरियाणा चुनावों में बड़े स्तर पर धांधली कराई। SIR से हरियाणा में 35 लाख वोट कटे और हरियाणा जैसे प्रदेश में जहां 14000 वोट के अंतर से बीजेपी ने सरकार बना ली वहाँ 35 लाख वोट काटना बड़ी बात है।

तीन में से दो चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 चिट्ठी लिखी और कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त जिस प्रकार अकेले फैसले ले रहे हैं उससे चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता खंडित हो रही है। दोनों चुनाव आयुक्तों ने पहली चिट्ठी तब लिखी जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता करके बताया कि हरियाणा में वोट चोरी हुई है। दीपेन्द्र हुड्डा कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेंगे और अपनी आवाज उठायेंगे।

उन्होंने चुनाव आयोग और बीजेपी की मिलीभगत के खिलाफ संघर्ष में शामिल होने के लिए 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचने का आवाहन किया।

उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट और इंतज़ामों से बनी बीजेपी सरकार ने दो साल बाद भी अपना कोई चुनावी वायदा पूरा नहीं किया। चुनाव के समय बीजेपी ने बड़े-बुजुर्गों को 6000 रुपये बुढ़ापा पेंशन, हर महिला को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 3100 हर महीने देने, 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर, 36 बिरादरी के गरीब, एससी, बीसी परवारों को हुड्डा सरकार की तरह 100-100 गज के प्लॉट की स्कीम दोबारा शुरू करने, पौने दो लाख HKRN के एंप्लॉई को पक्का करने, युवाओं को रोजगार देने का वादा किया लेकिन HPSC, HSSC लिस्ट में हरियाणा से ज्यादा हरियाणा के बाहर के बच्चों को लगाया जा रहा है। बीजेपी ने चुनाव के समय किसानों को 24 फसलों पर MSP देने का वादा किया था। लेकिन आज मंडियों में जाकर देखा जा सकता है कि किसानों को न बाजरे पर MSP मिल रही है न धान पर MSP मिल रही है।

उन्होंने बताया कि बाजरे की MSP ₹2900 है लेकिन, सरकारी खरीद न होने से ₹900 – ₹1000 कट पर किसान को अपनी फसल बेचनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री ने पीआर धान की MSP ₹3100 दिलवाने का वादा किया था लेकिन MSP ही ₹2400 है, आज तक ₹3100 की MSP डिक्लेयर नहीं हुई। सरकार या तो बोनस दे या 3100 की एमएसपी घोषित करे। उन्होंने मांग करी कि सरकार किसानों को MSP दे और किसान से सारा धान, बाजरा खरीदे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें