November 2, 2026 10:42 pm

एनटीपीसी में कोयले से भरा बंकर टूटा श्रमिकों की शिफ्ट बदलने से बचा बड़ा हादसा

ऊंचाहार। एनटीपीसी परियोजना में रविवार रात यूनिट नंबर पांच का कोयले से भरा बंकर अचानक टूटकर गिर गया। घटना से कुछ देर पहले ही श्रमिकों की शिफ्ट बदली थी। गनीमत रही कि उस समय मौके पर कोई श्रमिक नहीं था, जिससे जनहानि होने से बच गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परियोजना में बिजली उत्पादन के लिए छह यूनिटें स्थापित हैं। इनमें पांचवीं यूनिट की उत्पादन क्षमता 210 मेगावाट है। शुक्रवार रात बॉयलर ट्यूब में रिसाव होने के कारण यह यूनिट बंद हो गई थी। मरम्मत के बाद रविवार शाम इसे दोबारा चालू किया गया। रात करीब 11 बजे कोयला भरने के लिए लगा बंकर अचानक नीचे गिर पड़ा। सूत्रों का कहना है कि कोयला समेत बंकर का वजन करीब 400 टन था।

जनसंपर्क अधिकारी प्रिया कुमारी ने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मरम्मत में जुटी है। बिजली की मांग के अनुरूप उत्पादन किया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें