November 2, 2026 10:36 pm

थाना सेमरिया पुलिस की कार्यवाही, सरे राह बाजार में जान लेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी समीर ख़ान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ गुरकरन सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन व एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेमरिया शिवा अग्रवाल तथा पुलिस टीम द्वारा फरियादी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।घटना का संक्षिप्त विवरण*- फरियादी राकेश ताम्रकार पिता राममिलन ताम्रकार उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 13 कस्बा सेमरिया थाना सेमरिया जिला रीवा द्वारा थाना उपस्थित आकर अपने साथ दिनाँक- 13.05.2026 को समीर खान निवासी सेंहतरा का अपने अन्य 04 साथियो के साथ पुराने विवाद को लेकर माँ बहन की अश्लील गाली गलौच कर मारपीट करना एवं जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट लेख कराई थी फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना सेमरिया में अपराध धारा- 296बी,115(2),351(3),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं विवेचना दौरान मामले में धारा- 118(2) बीएनएस का इजाफा किया गया एवं आरोपी समीर खान निवासी सेंहतरा एवं उसके साथियो की पता तलाश की गई जो घटना दिनाँक से गिरफ्तार के डर से अपनी पहचान छुपा रहे थे, दिनाँक- 15.10.2026 को मुखबिर सूचना पर आरोपी समीर खान पिता मोबीन खान उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 सेंहतरा थाना सेमरिया जिला रीवा को दस्तयाब किया गया एवं पूंछतांछ के दौरान आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया जिसके गिरफ्तारी का कारण बताते हुये गिरफ्तार किया गया एवं गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनो की दी गई बाद आरोपी समीर खान को माननीय न्यायालय पेश किया गया जो न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल रीवा में निरुद्ध है आरोपी के विरुद्ध थाना सेमरिया में अन्य आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार आरोपी समीर खान पिता मोबीन खान उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 सेंहतरा थाना सेमरिया जिला रीवाराहनीय भूमिका- ललन सिंह नेताम ,प्र.आर.हफीजुर्रहमान, आरक्षक विक्रम वर्मा, आरक्षक अनमोल श्रीवास्तव ,प्रबल त्रिपाठी, आरक्षक संजय माँझी, आरक्षक जीतेन्द्र बागरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें