November 2, 2026 10:42 pm

वाराणसी: चेतगंज पुलिस ने 10 किलो प्रतिबंधित मांझे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

वाराणसी। प्रतिबंधित मांझे की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से कुल 10 किलोग्राम प्रतिबंधित मांझा बरामद किया गया है। बरामद मांझा 14 अंटियों में रखा हुआ था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस कार्रवाई कर रही थी।

इसी दौरान 15 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के समय मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नया पानदरीबा स्थित जगन्नाथ मूर्ति की दुकान के पास कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से जगन्नाथ गुप्ता (38 वर्ष), पुत्र मोहनलाल गुप्ता, निवासी कालीमहल, नया पानदरीबा, थाना चेतगंज, वाराणसी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 किलोग्राम प्रतिबंधित मांझा बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

इस मामले में थाना चेतगंज में मुकदमा अपराध संख्या 254/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 293, 125 और 223 तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 की धाराओं 5/15 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय, पानदरीबा चौकी प्रभारी महिला उपनिरीक्षक शिप्रा सिंह, उपनिरीक्षक सूरजशाह और हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ अभियान का उद्देश्य आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें