November 2, 2026 9:49 pm

राज्य पोषित योजना के अंतर्गत घाघरा नदी में 50 हजार मत्स्य अंगुलिकाओं का किया गया संचय

मत्स्य संसाधनों के संरक्षण एवं मत्स्यजीवी समुदाय की आजीविका सुदृढ़ करने पर दिया गया जोर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मऊ राज्य पोषित योजना के अंतर्गत रिवर रैंचिंग कार्यक्रम के तहत घाघरा नदी में 0.50 लाख (50 हजार) मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय दोहरीघाट कस्बा स्थित रामघाट पर आज दोपहर 2 बजे माननीय विधायक मधुबन के प्रतिनिधि रामबचन यादव एवं पूर्व चेयरमैन गुलाबचंद गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर सहायक निदेशक मत्स्य, मऊ डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने उपस्थित लोगों को मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नदी में मत्स्य संसाधनों के संरक्षण, मछलियों के अवैध शिकार पर रोक, प्रजनन काल में मत्स्य संरक्षण तथा जलीय जैव विविधता बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि प्राकृतिक जलस्रोतों में मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय मछली उत्पादन बढ़ाने तथा मत्स्य संसाधनों के संवर्धन में सहायक है। इससे मत्स्यजीवी समुदाय की आजीविका को भी लाभ मिल सकता है।
कार्यक्रम के दौरान सीएससी जनसेवा केंद्र के माध्यम से पात्र मत्स्यजीवियों का मुख्यमंत्री मत्स्य दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत आवेदन तथा एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण भी कराया गया, जिससे उन्हें विभागीय योजनाओं एवं संबंधित सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिल सके।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सीकेवाई इंटर कॉलेज, दोहरीघाट मखबूल यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष आजाद जायसवाल, उमेश यादव, राकेश सोनकर, प्रदीप दुबे, निषाद पार्टी के दिव्यांशु सहानी, शिवकुमार निषाद सहित मत्स्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदी के मत्स्य संसाधनों का संरक्षण, मछली उत्पादन में वृद्धि, मत्स्यजीवियों की आजीविका को सुदृढ़ करना तथा आमजन में मत्स्य संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें