November 2, 2026 10:26 pm

बक्सर/बिहार: मुलायम हत्याकांड का 72 घंटे में खुलासा, दो गिरफ्तार; पिस्टल बरामद

जिला ब्यूरो चीफ अमित कुमार पाण्डेय

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बक्सर। डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार-महरौरा मार्ग पर दिनदहाड़े हुई 30 वर्षीय मुलायम सिंह यादव की हत्या का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की है। मंगलवार को प्रभारी एसडीपीओ समीर कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सम्हार गांव निवासी सोनम कुमार उर्फ मलु, पिता धर्मेंद्र यादव और प्रतीक यादव उर्फ पिंटू, पिता स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में एक महिला के साथ कथित अभद्र व्यवहार को हत्या की वजह बताया जा रहा है। वहीं, मृतक के पिता ने पैतृक संपत्ति की करीब पौने दो बीघा जमीन को लेकर विवाद का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस के अनुसार जमीन विवाद से जुड़े आरोपों की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए थे। तकनीकी जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने बताया कि एफआईआर में नामजद अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।गौरतलब है कि मुलायम का शव सम्हार-महरौरा मार्ग पर सरकारी बोरिंग के पास मिला था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें